रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज मजबूत उपभोक्ता मांग का लाभ उठाने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में करीब 22,000 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय इकाइयां बिक्री के लिए पेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।