CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा ग्रे एंड कंपनी जीटी रोड में शिक्षा विद, कवि एवं महान समालोचक व महात्मा गांधी महा विद्यालय से सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ, ओम प्रकाश अवस्थी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। आयोजित शोक सभा में संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, व संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी, एसपी शुक्ला, ई. देवी प्रकाश दुबे आदि ने स्वर्गीय डॉ. अवस्थी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये गये योगदान की व बेहद सरल जीवन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं मंच के अध्यक्ष रहते हुए उनकी सेवाओं को याद कर उन्हें जनपद की अमूल्य निधि करार दिया। वक्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में संस्थान के नगर अध्यक्ष बृज किशोर शुक्ला, बीरेंद्र दुबे, शिवा कांत दीक्षित, सुधाकर अवस्थी, आदि लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now