ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के बाद, संजय दत्त अब एक नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दी है।
कैसा है फिल्म का पहला पोस्टर?
फिल्म के पोस्टर में संजय दत्त बेहद गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें एक बड़े ‘क्वेश्चन मार्क’ यानी प्रश्न चिह्न के अंदर दिखाया गया है। पोस्टर का आर्टवर्क गहरे रंगों और आग जैसे विजुअल्स से भरा है, जो फिल्म के रहस्यमयी और रोमांचक होने का इशारा करता है।
पोस्टर पर एक खास टैगलाइन लिखी है, ‘वह सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया।’ यह लाइन फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रही है।
फिल्म की शानदार स्टार कास्ट
‘आखिरी सवाल’ को निखिल नंदा, धनराज नाथवानी और खुद संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। संजय दत्त के साथ इस फिल्म में कई और जाने-माने कलाकार नजर आएंगे, जिनमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा शामिल हैं।
फिल्म कब होगी रिलीज?
संजय दत्त की यह सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
