आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव से मुलाकात करते युवा सपा नेता लकी अंसारी।

– 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता लकी अंसारी ने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर गहन चर्चा की।
मुलाकात के दौरान लकी अंसारी ने सांसद धर्मेंद्र यादव को भरोसा दिलाया कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं की टीम दिन-रात एक कर गांव-गांव भ्रमण करेगी। युवाओं की इस टोली के माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। श्री अंसारी ने कहा कि युवा टीम 2027 के चुनाव में पार्टी को हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थिति में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा और मतदाताओं का विश्वास जीतने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जवाब में सांसद धर्मेंद्र यादव ने युवा नेता लकी अंसारी की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। सरकार बनते ही हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी में जो लोग मेहनत करेंगे, उनको बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने जिले के संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता से पार्टी को नई ताकत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now