– शनिवार को बेटी की आनी है बारात, बेवा मां का रो-रो कर बुरा हाल
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव की रमा देवी त्रिवेदी पत्नी स्व. संतोष त्रिवेदी की बेटी की बारात 22 नवंबर शनिवार को जनपद के ही हुसैनगंज कस्बा से आनी है।
मंगलवार की रात्रि बंद कमरे में अचनाक बिजली की शार्ट शर्किट से आग लग गयी। धुंआ उठने से परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो आग की लपट देख सन्न रह गये। तभी देर रात्रि शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों और ग्रामीणों ने आकर देखा तो देहज का समान सहित नगदी पूरी तरह से जल चुका था और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। हलांकि वृद्ध रमा देवी त्रिवेदी के मुताबिक कमरे में घरेलू प्रयोग वाला बेड, और दहेज़ की टीवी, वर-वधु सहित (बेटी) और परिजनों के कपड़े और बेड के लॉकर में रखे डेढ़ लाख नगदी सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया है और पीड़िता के चार बेटे हैं जिसमें बड़ा हरि कृष्ण उर्फ बऊवा व श्यामू त्रिवेदी की शादी हो चुकी है। शिवा त्रिवेदी लगभग 16 वर्ष राजू त्रिवेदी लगभग 10 वर्ष दो बेटे अभी नाबालिग है। बड़ा बेटा ने राजस्व विभाग को बुधवार की सूचना दिया है। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस फ़ोर्स व राजस्व टीम ने जाकर जांच पड़ताल करके नियमानुसार कार्यवाही हेतु भेजा है। उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जाँच हेतु संबंधित कर्मचारी लेखपाल भेजे गये हैं। पीड़ित परिवार को जो समान जलकर नष्ट हुआ है सम्भव सहायता मदद दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now