CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। तहसील में एक अधिवक्ता पर पुलिस द्वारा कथित रूप से फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है जिससे अधिवक्ताओ में भारी रोष व्याप्त है।
पीड़ित अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी का आरोप है कि एक चालक उनकी गाड़ी चलाता था। एक किशोरी के भगाने मामले में पीड़ित पक्ष ने नाराज होकर थाने में तहरीर दे दी। जिसमें वह पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं हैं। इसके बाद भी किशोरी की मां ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। अधिवक्ता का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उन्हें जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष जांच कर नाम हटाया जाए। यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं सीओ दुर्गेशदीप का कहना है कि मामला जांच के अधीन है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
