समिति के अध्यक्ष की पुस्तक का विमोचन करतीं विधायक कृष्णा पासवान व अन्य।
– कवि सम्मेलन में कवि एवं साहित्यकारों ने बांधी समा
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का 169 वां बलिदान दिवस स्मारक स्थल पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा पासवान, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गया प्रसाद सनेही व चेयरमैन गीता सिंह रहीं।
संचालन महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह की पुस्तक राजनीति का धर्म और धर्म की राजनीति का विमोचन किया गया। समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह व अशोक सिंह ने ठाकुर दरियाव सिंह और उनके पुत्र सुजान सिंह के 1857 की क्रांति के संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। जिला जेल में समिति के मंत्री राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलिदान दिवस का कार्यक्रम किया गया। इसमें संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संयोजक समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे। कवियों में शिवकिशोर तिवारी खंजन बाराबंकी, दुष्यंत शुक्ल सिंघनादी, शिवशरण बंधु फतेहपुर, हरिबहादुर सिंह हर्ष प्रतापगढ़, अभिजीत मिश्र प्रयागराज, मोहित तिवारी खागा आदि ने अपनी ओज पूर्ण काव्यधारा से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी, परमहंस सिंह, राजेन्द्र सिंह, फूलचंद्र पाल, रामरूप सिंह, श्याम सनेही गुप्त, नरेन्द्र सिंह, हीरालाल गुप्त, रामचंद्र, उमेश मौर्य, गजेंद्र सिंह, सुभाष मौर्य, योगेंद्र कुमार, रामलखन त्रिपाठी, शिवकरण, रामचंद्र सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now