CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी इकरार हुसैन का 45 वर्षीय पुत्र हाशिम हुसैन किसी काम से थरियाव कस्बे गया था। वहां से वापस ई-रिक्शा पर सवार होकर लौट रहा था। जब रिक्शा थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो लकी ढाबा के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शे पर सवार हाशिम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर सरकारी 102 एंबुलेंस के ईएमटी सचिन व पायलट रूपेंद्र कुमार के साथ उसको जिला अस्पताल भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी रियाज अहमद का 19 वर्षीय पुत्र शारिम व मोहल्ला निवासी गुलाम मोहम्मद का 20 वर्षीय पुत्र शमीर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए नऊवाबाग जा रहे थे जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड दिल्ली दरबार होटल के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो तुरंत मोहल्लेवासी और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं घायलों के साथ अस्पताल आए पड़ोसी जीशान अहमद ने घटना की जानकारी दिया। उधर सिठौरा गांव निवासी राम औतार का 46 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह गाँव से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अशोक कुमार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मंे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई संतोष कुमार ने बताया कि भाई बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उनके बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं नया पुरवा गांव निवासी गोपाल का 27 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के 11 मील रहिमाल बाबा के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके चचेरे भाई संतोष कुमार ने बताया कि भाई बाइक पर सवार होकर किसी काम जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी स्वर्गीय अलादाद खां का 65 वर्षीय पुत्र शकील अहमद मस्जिद से नमाज पढ़ कर रोड़ के किनारे पैदल चलते हुए घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बृद्ध शकील अहमद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे वृद्ध के भतीजे अब्दुल हमीद ने बताया चाचा मस्जिद से नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार इनको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे यह गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now