CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। धाता थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री के संचालक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
धाता थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2025 धारा 105/125(इ)/288 बीएनएस व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 में नामित अभियुक्त मो0 इरफान पुत्र स्व0 मो0 अहमद नि0ग्राम दक्खिन खास बड़ी मस्जिद के पास कारीकान धाता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुभव वर्मा, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now