पीड़ित परिवार को सहायता राशि सौंपते कांग्रेसी।
– परिजन स्वयं पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहां एक ओर पिछले तीन चार दिनों से रायबरेली में मृत हरिओम बाल्मीकि के घर तुराबअली के पुरवा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु कांग्रेसियों को प्रशासन द्वारा रोका जा रहा था वहीं दूसरी ओर मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजन स्वयं कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर नेताओं को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा एवं मलीहाबाद के पूर्व विधायक एवं रायबरेली लोकसभा प्रभारी इंदल कुमार रावत आनन-फानन कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज पहुंचे। परिजनों को नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए आगे भी समय-समय पर मदद करते रहने का भरोसा दिया।
परिजनों से मिलने की बराबर कवायत कर रहे कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मृतक हरिओम के परिवार को सहायता राशि देने हेतु मिलने की अनुमति मांगी जिसमें जिलाधिकारी ने एक घंटे बाद बताने को कहा। इसके उपरांत वार्ता में असफल कांग्रेसी हताश होकर बैठ गए। तभी मृतक हरिओम की बहन ने फोन से बताया कि वह स्वयं कार्यालय पहुंच गई है। कार्यालय में एकत्रित पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि आखिर प्रशासन क्यों मृतक के परिजनों से नहीं मिलने दे रहा है जबकि भाजपा के मंत्री के साथ पूरा अमला मृतक के घर पहुंच गया। कांग्रेसी तो केवल दो तीन लोग ही जाना चाहते थे। इसका सीधा अर्थ है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है। जो लोकतंत्र के लिए हितकर नहीं है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी पीड़ित की मदद करना कैसे गलत हो सकता है। कांग्रेस ने सदैव सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों की मदद की है। इसे कतई अनुचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकरण में भी सर्वप्रथम कांग्रेस ने आगे आकर पीड़ितों की मदद की। जिसमे राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रादेशिक नेताओं तक ने आकर आर्थिक मदद करते हुए आगे भी मदद का भरोसा दिया। रायबरेली लोकसभा प्रभारी इन्दल कुमार रावत ने भी प्रशासन की कार्यवाही को आश्चर्य जनक बताते हुए भाजपा द्वारा डाले जा रहे अनुचित दबाव की घोर निंदा की। इस मौके पर शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, माधुरी रावत, आदित्य श्रीवास्तव, राजेंद्र लोधी, आरिफ खान, सुधांशु पांडेय, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान, नसीम अंसारी, नफीस खान, मौजूद रहे।

मृतक के परिवार से मिलेंगे राहुल: इंदल

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। रायबरेली लोकसभा प्रभारी इंदल कुमार रावत ने कहा कि बाल्मीकि परिवार के युवक की हत्या रायबरेली जनपद में हुई। कांग्रेसी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई बराबर लड़ रहे हैं। शासन के इशारे पर प्रशासन कांग्रेसियों को रोकने का काम कर रहा है। जो कतई सही नहीं है। उन्होने दावा किया कि इस मामले को लेकर सांसद राहुल गांधी जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने यहां आएंगे। राहुल गांधी इस मामले पर लगातार नेताओं के संपर्क में है। उनके ही निर्देश पर पीड़ित परिवार को सहायता राशि पहुंचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now