– शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय के समीप शनिवार की शाम विवाह समारोह में जा रहे बाइक सवार को आटो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाने के सहदराम का पुरवा मजरे बघौली निवासी जुगराज सिंह का पुत्र सुभाष यादव (23) शनिवार की देर शाम शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सरांय के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार आटो ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए हथगाम सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल को परिजन एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now