CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस महानिदेशक के विशेष अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध की है। मॉनिटरिंग सेल की सशक्त और सतत पैरवी के चलते आम्र्स एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है।
मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या 01 द्वारा थाना कोतवाली सदर में पंजीकृत एसटी संख्या 170/2019, मु0अ0सं0 353/2019, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के मामले में अभियुक्त रामखिलावन उर्फ खिल्ला पुत्र सुखलाल, निवासी ठकुराइन का पुरवा, थाना मलवां को दोषसिद्ध पाया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को 02 वर्ष के कठोर कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह सफलता पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के प्रभावी नेतृत्व में मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई मजबूत, निरंतर और तथ्यपरक पैरवी का परिणाम है। सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मानिटरिंग सेल महेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्विनी वर्मा, कांस्टेबल रोहित राजावत, जितेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, मॉनिटरिंग सेल विवेचक उ0नि0 महेन्द्र कुमार वर्मा, पैरोकार हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह, कोर्ट मुहर्रिर आकाश यादव व एडीजीसी महेंद्र सिंह शामिल रहे।
