मिश्रित क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस।
– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आगामी पर्व ईदुल फितर के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस सतर्क है। पर्व को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना मलवां, जहानाबाद, जाफरगंज, थरियांव, धाता के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में फ्लैग मार्च किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने थाना मलवां क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया। शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में पर्वों को सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now