कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद देते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।
– युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट के पुनः कांग्रेस विधि विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खागा नगर पंचायत में गांधी प्रतिमा के सामने कानपुर से आए पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद दिया।
स्वागत के पश्चात जिलाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन को और मजबूती प्रदान की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, अरुण कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश एडवोकेट, रणजीत मौर्य एडवोकेट, नौशाद अहमद, निजाम, देवी प्रकाश दुबे, सैयद साहब अली, आरिफ, कलीमउल्ला, प्रकाश पांडेय, नवनीत तिवारी, पंडित राम नरेश महाराज, अकरम उर्फ काले सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
