किसान के धान की तौल करते कर्मी।
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
खागा, फतेहपुर(CNF)। धान क्रय केंद्र प्रथम में इस सीजन की धान खरीद शुरू हो गई है। शनिवार को एलई गांव के किसान अवधेश सिंह और अभय सिंह ने करीब 100 क्विंटल धान बेचकर खरीद केंद्र पर प्रक्रिया की शुरुआत की। किसानों ने बताया कि मेहनत के कारण इस बार फसल की पैदावार अच्छी हुई है, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन मिला है।
धान खरीद केंद्र प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार समर्थन मूल्य कामन धान के लिए 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित दरों पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर केंद्र पर धान लाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर तौल, भुगतान और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान की गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा। धान खरीद शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों ने शासन-प्रशासन से धान तौल और भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now