खागा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।
– विभिन्न योजनाओं के प्राप्त हुए 147 आवेदन
– डीएम व एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के संयुक्त तत्वाधान में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। डीएम के के निर्देश पर केन्द्र व राज्य सरकार की संचालित लोक कल्याणकारी, जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग 25 दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, समाज कल्याण 03, दिव्यांग जन सशक्तिकरण 03 पेंशन, 04 सहायक उपकरण, स्वच्छ भारत मिशन 02, गोल्डन कार्ड 5 केवाईसी (जीरो पावर्टी), होम्योपैथिक 50 को दवा वितरित, जिला पूर्ति विभाग 5 यूनिट बढ़ाने एवं नए राशन कार्ड हेतु आवेदन, विद्युत समाधान हेतु 05 बिल संशोधन/मीटर से संबंधित/दुर्घटना, महिला कल्याण विभाग 25 के अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लगाए गए स्टालों के माध्यम से नागरिकों ने जानकारी ली।
शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, राजस्व, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, सिंचाई, नलकूप, राजस्व, आवास, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी, जिला पूर्ति आदि विभागों से संबंधित कुल 178 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 22 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। एसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहायक श्रमायुक्त, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now