सम्मान ग्रहण करते खिलाड़ी मुसाइब खान।
– बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में शासनदार प्रदर्शन कर हासिल की जीत
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। विजयीपुर विकास खंड के गाजीपुर निवासी खिलाड़ी मुसाइब खान ने झांसी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। यह मुकाबला तीन और चार अप्रैल को खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में झांसी में आयोजित किया गया। जिसमें मुसाइब खान ने अपने प्रतिद्वंद्वी बनारस को शिकसत देकर विजय प्राप्त की।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसे ही उनकी जीत की खबर गांव वह आसपास के इलाके में पहुंची लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि मुसाइब खान लंबे समय से बॉक्सिंग की तैयारी कर रहे थे। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि छोटे से गांव में भी प्रतिभा की कोई कमी नही है। वहीं मुसाइब खान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वह पिता जियाउल्लाह के साथ बनारस में है। कहा कि उनकी जीत का सारा श्रेय उनके माता-पिता और गुरु को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now