CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
मलवां थाना पुलिस ने थाना स्थानीय पर चोरी के पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को घटना में संलिप्त अभियुक्त श्रीकेशन पुत्र पाराग निवासी ग्राम मदारीपुर मजरे सराय खरगू को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरमादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317;2द्ध बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। बताते चलें कि 23 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय हसनापुर सानी मलवां के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार वर्मा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर ने 22 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय हसनापुर सानी तेलियानी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा स्कूल से सामान चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 252ध्2025 धारा 305;ंद्धध्331;4द्ध बीएनएस बाबत अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र शुक्लए दिवाकर बिन्दए हेड कांस्टेबल मनोज त्रिपाठीए कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
