CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना पुलिस ने चैबीस घंटे के अन्दर चोरी की घटना का अनावरण कर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को चोरी की एलईडी टीवी व खेल किट सहित गिरफ्तार कर लिया।
गाजीपुर थाना पुलिस ने चोरी के पंजीकृत मु0अ0सं0 204/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस का सफल अनावरण कर संलिप्त दो अभियुक्तों जय सिंह पुत्र हरीलाल, अनुराग सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासीगण ग्रा0 फरीदाबाद टिकरी थाना गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक रामकृपाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह, अजय कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now