कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जिला व शहर कांग्रेसी।
– डीएम को सौंपा ज्ञापन, गैस कालाबाजारी पर जताई नाराजगी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला व शहर कांग्रेस के सह नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने जनपद की जन समस्याओं एवं आवश्यकताओं को कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल किया तत्पश्चात डीएम को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर गैस कालाबाजारी पर नाराजगी जताई। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि कालाबाजारी पर अंकुश न लगा तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रस्तुत मांग पत्र में विद्युत कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे प्री पेड स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए कहा गया कि जब सरकार ने इसे वैकल्पित व्यवस्था करार दिया गया तो इसे जबरन क्यों लगाया जा रहा साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने इसे लगवाया है उनके द्वारा बिल जमा करने पर भी माइनस बताकर कनेक्शन काट दिया है। तीन चार दिन बाद कनेक्शन जोड़ा जाता है। मांग पत्र में गैस किल्लत से हो रही कालाबाजारी रोकने के लिए भी मांग की गई। जिसमें मुख्य रूप से ललिता गैस एजेंसी को दर्शाया गया है। इसी के साथ ज्वालागंज से लेकर राधानगर चौराहे तक डिवाइडर बनवाने की मांग की गई जिससे लग रहे भयंकर जाम से छुटकारा मिल सके। इसके अतिरिक्त आबूनगर से शांतीनगर तक बने नाले की निकासी व्यवस्था करने की भी मांग की गई। मांग पत्र में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में छोटे दुकानदारों का सामान क्षतिग्रस्त न करने की मांग भी रखी जिससे किसी गरीब का नुकसान न हो सके उन्हें एक बार चेतावनी अवश्य दी जाये। मांग पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि जहां एक ओर सरकार गैस किल्लत को नकार रही है तो वही दूसरी ओर सिलेंडर को लेकर आम जनमानस हलाकान हो रहा है। मजबूरन ऊंचे दामों पर गैस खरीदने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर गैस एजेंसियां इस पर सुधार नहीं करतीं तो कांग्रेस आगे इसमें बृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शेख एजाज अहमद, देवी प्रकाश दुबे, राजू लोधी, सहाब अली, राजीव लोचन निषाद, हेमलता पटेल, शोभा दुबे, पप्पी राजपूत, पूनम द्विवेदी, रेखा पासवान, शकीला बेगम, साजिया खान, आदित्य श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कोरी, प्रशांत शुक्ला, कल्लू कोरी, आफताब, नौशाद अहमद, निजामुद्दीन, अमीर उलजमा खान, असगर अली, शफीक अली, अवधेश तिवारी, ज्ञान सिंह पटेल, मनोज घायल, इशरत खान, नजमी कमर आदि लोगो के साथ सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
