मेले का जायजा लेते डीएम व साथ सीडीओ।
आम जनमानस तक पहुँचे सरकार की योजनाओं का लाभ
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रदेश सरकार नो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में किये गये विकास कार्याे की जानकारी आम जनता तक पहुचाने एव लाभदायक योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जन तक पहुचाने के उद्देश्य से आईटीआई परिसर में लगे नौ दिवसीय मेला का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा मेला का अवलोकन किया गया इस दौरान मेले में लगे स्टालों का जायजा लिया। कहा कि मेले में आने वाले आम जन मानस को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। मेले में उद्यान, कृषि, आयुष विभाग, दिव्यांग, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, रेशम, उद्योग, बैंक, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं हेल्पलाइन नंबर (1098, 181, 1090, 1076, 112, 1930) आदि के स्टालों के माध्यम से आम जन मानस को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नामित सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रदेश सरकार के 09 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं, उपलब्धियों, निर्णयों आदि को लोकगीत, नाटक विधा के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा एक जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों एवं 500 आकांक्षी विकासखंडों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रीय संकेतकों (प्रत्येक स्तर पर 6-6 संकेतक) में पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना था। यह अभियान बहुआयामी सामाजिक विषयों जैसे स्वास्थ्य, पौषण, कृषि, सामाजिक विकास एवं शिक्षा पर केंद्रित रहा। अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जनपद फतेहपुर एवं आकांक्षी विकास खंड हथगाम में भी अपेक्षित गतिविधियर्थी का निष्पादन करते हुए निर्धारित संकेतकों की पूर्ति हेतु सतत प्रयास किए गए। जनपद स्तर पर कुल 06 संकेतकों का संतृप्तिकरण अपेक्षित था, जिसमें से 06 संकेतकों में जनपद फतेहपुर द्वारा पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की गई। वहीं विकासखंड स्तर पर निर्धारित 06 संकेतकों में से 06 संकेतकों में आकांक्षी विकास खंड हथगाम द्वारा पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की गई है, जो जनपद एवं विकास खंड की उल्लेखनीय उपलब्धि है। डीएम व सीडीओ द्वारा 08 मानसिक मंदित बच्चों को पढ़ने के लिए एमआर किट, 05 एएनएम, 05 स्टाफ नर्स, 10 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली, 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों(बाल विकास परियोजना हथगाम), पशु टीकाकरण में 13 मैत्री/पैरावेट, बेसिक शिक्षा विभाग के 07 बालिका शौचालय में अच्छा कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डिप्टी सीएमओ, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now