बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
– खिलाड़ियों के हित व स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की होगी मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक नीलकंठ पैलेस पटेलनगर में अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में मार्शल आर्ट को विकसित करने व सामाजिक कार्य हेतु उपरोक्त निर्णय लिये गये। प्रत्येक तीन माह में बेल्ट टेस्ट की श्रृंखला में अप्रैल में सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट, महिला सशक्तिकरण हेतु जनपद के समस्त विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की अनिवार्यता की मांग, नगर में ताइक्वांडो प्रशिक्षण हेतु स्थान की मांग जिलाधिकारी से की जायेगी। साथ ही ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर रेलमंत्री को मांग पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन में वन्दे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग करेगा। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि खेल विस्तार हेतु योजनाओं को क्रमबद्ध करके निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण के शिविर आयोजित किये जायेगे। बैठक में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव भारत वर्मा, शिव कुमार, कार्यकारणी सदस्य मनीषा राजपूत, तनुज बाजपेई, रिचा राजपूत, काजल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now