CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया के तहत गुरूवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार अग्निहोत्री एडवोकेट ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करके नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। दस अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 1919 मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारो के पक्ष में वोट डालेगे।
बताते चलें कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा पांच सहायक चुनाव अधिकारी भी नामित किए गये है जिनमें हरबंश सचान, राहुल त्रिवेदी, अविनाश सिंह गौतम, मो0 राशिद सिद्दीकी व सुनील सिंह पासवान शामिल है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 30 व 31 मार्च की तिथि निर्धारित की गयी है। यह प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी तत्पश्चात नामांकन सूची का प्रकाशन 1 अप्रैल को किया जायेगा। 2 अप्रैल को आपत्तियां लेकर उसी दिन 2 बजे से 5 बजे तक निस्तारण किया जायेगा। 3 अप्रैल को वैध उम्मीदवारो की सूची जारी कर दी जायेगी। अगले दिन 4 अप्रैल को शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेगे। इसी दिन शाम 5 बजे उम्मीदवारो की वैध सूची चस्पा कर दी जायेगी। 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 11 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी जो मतगणना की समाप्ति के बाद परिणाम घोषित कर दिए जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now