CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जाफरगंज थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जाफरगंज थाना पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अ0स0 159/2025 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त कल्लू पाल उर्फ योगेन्द्र पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम धौकलपुर थाना जाफरगंज को मुखबिर की सूचना पर गहरूखेड़ा चैराहे से तीन सौ मीटर पहले जोनिहां-जहानाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना स्थानीय पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सरोज, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now