CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मलवां थाना पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी कोराई थाना मलवां को एक तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधूसूदन वर्मा, कांस्टेबल विमल कुमार व कपिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now