CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमालीपुर में रविवार की सुबह शौंचक्रिया करने गयी 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थियों में तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अमित कुमार की पत्नी अनुसुईया देवी रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर के पीछे स्थित तालाब में शौचक्रिया करने गयी। तभी संदिग्ध अवस्था में तालाब में गिर गयी जिससे उसकी डूब जाने से मौत हो गयी। उधर काफी देर बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी तालाब के किनारे चप्पल देख गांव वालों ने तालाब कूद कर शव को बाहर निकाला सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। बताते है कि एक वर्ष पूर्व दोनो प्रेम विवाह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now