CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा गैस एजेन्सी के समीप देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम का पुत्र पवन कुमार शाम बाइक से बहुआ कस्बा तिलक समारोह में जा रहा था। जैसे ही वह बहुआ गैस एजेन्सी के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now