– संशोधित समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा वृहद पुनरीक्षण: रविन्द्र
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय रविन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यालय की सार्वजनिक सूचना संशोधित करते हुए जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का आयोग द्वारा संशोधित समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा।
ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने की कार्रवाई 14 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियों कराने आदि 11 दिसम्बर से 22 दिसंबर तक, अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 23 दिसम्बर, आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक, दावे एवं आपत्तियों प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के दावे भी स्वीकार किए जाएगे) 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर से 06 जनवरी 2026 तक, दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 12 जनवरी तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 13 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक, पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र व स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि 30 जनवरी, से 05 फरवरी 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 06 फरवरी, 2026 तक, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण, सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now