– पांच माह पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पांच माह पूर्व प्रेम विवाह के बंधन में बंधे नवविवाहित दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पहले पति ने अर्द्धनिर्मित शौचालय में फांसी लगा लिया। वहीं पत्नी को भनक लगने पर पुलिस को सूचना कर स्वयं सरिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों अलग अलग बिरादरी के थे।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी सीताराम कुशवाहा का 36 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुशवाहा ने पांच माह पूर्व रेखा सोनकर 30 वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था और कस्बे के बराती मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। बताते हैं कि सुबह पहर अमरजीत ने पांच मंजिल इमरात के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी रेखा को जब इसकी जानकारी हुयी तो उसने पहले पुलिस को सूचना दिया और सरिया में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के आत्महत्या के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। वहीं घटना की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस बल मौके में पहुंच दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। सूत्रों के अनुसार पति पत्नी के बीच विवाद के बाद दोनो ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पति पत्नी द्वारा किये गये आत्महत्या का कारण जाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now