पुलिस टीम की गिरफ्त में तस्कर व बरामद गांजा।
– मलवां पुलिस ने की कार्रवाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मलवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 420 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है।
बीती पांच फरवरी को रात्रि मलवां थाना पुलिस टीम द्वारा कैची मोड़, ग्राम मदारीपुर खुर्द क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव सिंह पुत्र फूल सिंह उर्फ फुल्लन निवासी वार्ड नंबर 8 मोहल्ला अग्रवाल अधिकांश किशनपुर, विवेक सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राम शिरोमन निवासी खेमकरनपुर थाना किशनपुर के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना मलवां पर मु0अ0सं0 27/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को 06 फरवरी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुव सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी थाना किशनपुर में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत पाया गया है, जबकि विवेक सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह का नाम भी वर्तमान एनडीपीएस मामले में दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर, उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक रितेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल जयराम, कांस्टेबल विमल, कांस्टेबल रवि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now