तैयारी बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य।
– तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा की गई तंय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की योजना तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री श्रीवास्तव ने जिम्मेदारियों को सौंपते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रमुख रूप से छह कार्यक्रमों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह व उल्लास से मनाया जाता है। इस बार भी छह अप्रैल को मनाये जाने वाले पार्टी स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है, जिसमें जिले के सभी बूथों, पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला मुख्यालय में संगोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमें पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि वक्ताओं द्वारा संगठन के इतिहास विकास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए पार्टी के संकल्प राष्ट्र प्रथम को दोहराया जायेगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को उत्कृष्ट, सर्वाेत्तम व गतिशील बनाने में जिला संयोजक के रूप में महामंत्री सुशीला मौर्या व सहसंयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी व लवकुश मौर्या द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। बैठक में पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, विमलेश पांडेय, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, राजबहादुर पासवान, विवेक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला, ज्योति प्रवीण, उमेश गुप्ता, अखिलेश कुमार सहित समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों के साथ ही सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now