– नागरिकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। धाता नगर क्षेत्र स्थित बूथों पर एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान तेज हो गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी सक्रिय की गई है। नगर पंचायत ने नागरिकों से जल्द से जल्द एसएआर फॉर्म भरने की अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने इस संबंध में एक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने फॉर्म पूरे करने का आग्रह किया है। यह हेल्प डेस्क धाता नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थापित की गई है। यहां कर्मचारी एसआईआर फॉर्म से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं और सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल बनाना और आम नागरिकों को किसी भी परेशानी से बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now