ईओ को ज्ञापन सौंपते सभासद।

– एजेंडे में शामिल किए जाएं जनहित के 24 बिंदु
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्डों के कुछ सभासदों ने बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड की बैठक तत्काल कराए जाने की जहां मांग की वहीं चौबीस बिंदुओं को एजेंडे में शामिल किए जाने का भी आवाज उठाई। सभासदों का कहना है कि यदि बोर्ड बैठक तत्काल न बुलाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड सिविल लाइन के सभासद विनय कुमार तिवारी की अगुवई में कुछ सभासद पालिका पहुंचे। जहां अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट व अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल बोर्ड की बैठक बुलाई जाए। काफी समय से बोर्ड की बैठक न होने के चलते वार्डों का विकास कार्य ठप्प है। इसके अलावा सभासदों ने विकास के बाबत चौबीस बिंदुओं को एजेंडे में शामिल किए जाने की भी आवाज उठाई। सभासदों की अगुवई कर रहे विनय तिवारी ने कहा कि यदि शीघ्र ही बोर्ड की बैठक आयोजित न की गई तो सभासद साथी आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी पालिका की होगी। उन्होने कहा कि वार्ड की जनता तमाम मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक तत्काल बुलाई जानी चाहिए। इस मौके पर सभासदों में संजय कुमार श्रीवास्तव, नेहा देवी, रीता पटेल, सरोज देवी, माया पटेल, विवेक नागर, ऋतिक पाल, नफीस अहमद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now