श्री सदगुरू सांईनाथ महाराज की पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु।
– भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वितरित किया प्रसाद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नववर्ष में पड़े विशेष संयोग गुरुवार को श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साई मंदिर से श्री सदगुरू साईनाथ महाराज की पालकी सांईभक्त डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिवजी विराजमान मंदिर कलक्टरगंज तक निकाली गई।
सर्वप्रथम मोटेश्वर महादेव मंदिर में सभी भक्तों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात डीजे व ढ़ोल के साथ फूलों से सजी पालकी लेकर भक्त चले। मार्ग में सभी आने जाने वाले नागरिकों को लाई, रेवड़ी, चना, इलाइची दाना का प्रसाद वितरण किया गया और जैसे जैसे पालकी आगे बढ़ी पूरे मार्ग में बाबा व भक्तों पर पुष्पवर्षा भी की जा रही थी। सभी भक्त ओम साई नमो नमः, श्री साई नमो नमः, सद्गुरु साई नमो नमः घँटे, शंख, मंजीरा बजाते हुए बड़े उत्साह के साथ चल रहे थे। डीजे से साईनाथ के भजन बजाए जा रहे थे। कलक्टरगंज शिवजी विराजमान मंदिर पालकी जैसे ही पहुंची वहां सुधाकर अवस्थी, प्रवीण अवस्थी, अंतुल अवस्थी व ज्योति पांडेय व उनके सहयोगियों ने भक्तों का स्वागत किया। प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ निरंजन दुबे, वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका, ऐश्वर्या, अर्णव, अनुष्का, आद्या, संजय श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, डॉ सुधाकर तिवारी, केके सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, आरके शुक्ल, राजकुमार श्रीवास्तव, कमल वर्मा, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, डॉ अरुण शुक्ल, हिमांशु श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह, पुनीत वीर विक्रम, प्रशांत चतुर्वेदी, कल्पना सिंह, गोरेलाल, आशीष मिश्र, लक्ष्मण बाबा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now