– पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सभासद समेत दो फरार
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना पुलिस ने देश के पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व फ़ोटो जलाने के वायरल वीडियो में आरोपी सभासद समेत दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकी मुख्य आरोपी सभासद समेत उसका एक अन्य साथी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये। पुलिस दोनों फरार अभियुक्ततो की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
हथगांव नगर पंचायत के सभासद रोहित मिश्रा एवं उसके दो साथियों द्वारा सवर्ण समाज विरोधी यूजीसी कानून के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया था और इस पूरे घटनाक्रम का 21 सेकंड का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था, वीडियो वॉयरल होते ही हड़कम्प मच गया था। एसपी अनूप कुमार सिंह ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए हथगाँव थाना पुलिस को वायरल वीडियो की जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए थे, पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी, जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार को नियुक्त किया गया था, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सभासद रोहित मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर, सन्दीप तिवारी पुत्र सुशील तिवारी व विकास पाण्डेय पुत्र स्व० बम्भोला पाण्डेय निवासीगण तेहीपारा कस्बा व थाना हथगाँव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया था, पुलिस ने एक आरोपी सन्दीप को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान भी किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो अभी-भी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले के बावत थानाध्यक्ष हथगांव संजय पांडेय ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले की जांच पड़ताल जारी होने व फरार आरोपियों की तलाश जारी होने के साथ सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
