रामनवमी पर्व को लेकर बैठक करते डीएम व एसपी।
– मिलजुलकर मनाएं पर्व, शोभा यात्रा व मेला रूट पर व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आगामी त्योहार रामनवमी को उत्साह, हर्षाेल्लास से मनाए जाने के संबंध में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार को हर्षाेल्लास, उत्साह के साथ मिलजुलकर मनायें। उन्होंने कहा कि पिछले त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए गए है, उसी परंपरा के साथ मनाएं। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर मनाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने उपजिलाधिकारियो, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभा यात्रा, मेले, भंडारे वाले स्थलों का निरीक्षण कर लें। निकलने वाले शोभा यात्रा के रास्ते में बिजली के तार ढीले हो तो टाईट करवा दिए जायें, साथ ही यदि सड़क में गड्ढे है तो उसको भी भरवा दिए जायें ताकि शोभायात्रा में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी त्योहार के दृष्टिगत प्रमुख रूप से मेला, शोभा यात्रा, भंडारे वाले स्थलों, मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई, चूना का छिड़काव आदि करा लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुख मेला स्थलों में आयोजकों से संपर्क कर प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित सामग्री व दवाएं उपलब्ध करा दे साथ ही आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दे और एम्बुलेंस भी तैनात रखें। उन्होंने कहा कि डीजे निर्धारित आवाज में ही बजाय जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार में कोई नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई तैयारियों की अद्यतन जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now