एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– ऐसे अभियानों से अपराधियों में भय व जनता में सुरक्षा की भावना होती मजबूत: एसपी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।
पुलिस के अनुसार इन सभी अपराधियों के विरुद्ध जनपद सहित अन्य जिलों के विभिन्न थानों में कुल 135 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन अपराधियों में चोरी, लूट, हत्या, गोवध, नकबजनी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त लोग शामिल हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब इन अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उनके आवागमन, संपर्कों और गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी, जिससे भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। हिस्ट्रीशीट खुलने वाले अपराधियों में सदर कोतवाली क्षेत्र के मिट्ठनपुर खुराना निवासी सुरेश कुमार, लोधीगंज रमवां रोड निवासी अरविन्द कुमार, ज्वालागंज घोसियाना निवासी गुलाब रसूल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गयासपुर निवासी उमेश कुमार लोधी, मान सिंह का पुरवा निवासी अंकित लोधी, खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत मान सिंह का पुरवा निवासी अंकित लोधी, पुरानी बाजार रामनगर निवासी सुनील केशरवानी, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड नगर पालिका के सामने निवासी नीरज विश्वकर्मा उर्फ लोध सिंह, लाहौरी निवासी जकी उर्फ छोटेलाल, कल्यानपुर थाने के अंतर्गत सौंह निवासी हरिशंकर तिवारी पुत्र दयाशंकर, गहबराखेड़ा मजरे गुनीर निवासी राजन यादव उर्फ राजन सिंह, इसी गांव निवासी विवेक यादव, पालीखेड़ा मजरे मौहार निवासी शिवम यादव, जहानाबाद थाने के काजीटोला निवासी अनुज विश्वकर्मा उर्फ अन्नू, पोजेपुर कोड़ा निवासी नितिन, जाफरगंज थाने के गढ़ी निवासी मुसाहिद, भारतपुर निवासी सुनील कुमार, ललौली थाने के ग्राम अढ़ावल निवासी झब्बू सिंह उर्फ अरविंद, अढ़ावल निवासी लवकुश सिंह, गनेशपुर निवासी दिनेश चन्द्र उर्फ बच्चू सिंह, थरियांव थाने के मोहम्मदपुर कला निवासी साहिबे आलम, मोहम्मद चांद बाबू, हथगाम थाने के रायपुर मुआरी निवासी गुफरान, मोहम्मद एहसान, गौरा गांव निवासी अच्छन कुरैशी शामिल है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अभियानों के माध्यम से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
