CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पैतृक जमीन से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर एक पीड़ित ने जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित कालीचरन पुत्र पथवारी निवासी सुल्तानपुर मजरे अयाह थाना गाजीपुर ने बताया कि चाचा रामपाल की कोई संतान नहीं थी। उन्होने जीवित रहते हुए ग्राम कुन्डवारी की संपूर्ण चल व अचल सम्पत्ति उसके हक में वसीयत कर दी थी। वसीयत व योजित वाद में उसे जमीन पर कब्जा दिलाया गया था। तब से वह काबिज व दाखिल है। ग्राम कुन्डवारी के रहने वाले विशाली यादव पुत्र राजाराम ने निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास किया। कई बार समझौता भी हुआ। जिस पर विशाली द्वारा कहा गया कि वह अब कब्जा नहीं करेगा। इसके बावजूद पांच अक्टूबर को उसने जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। जब उसे जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा जहां विशाली ने उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल-112 के साथ गाजीपुर थाने में की। थाने में समझौता हुआ कि पंद्रह दिनों के भीतर अवैध कब्जा हटा लेगा। इसके बावजूद उसने अवैध कब्जा नहीं हटाया। पीड़ित ने डीएम से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर जनसेवा दल महासचिव राजोल सेन, जिलाध्यक्ष अशोक फौजी, जिला पंचायत सदस्य बुधराज धाकड़ी, सविता महासभा के जिलाध्यक्ष राम शंकर, पत्रकार छोटकू ठाकुर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now