– घटना से पूर्व मृतक ने आरोप लगाते हुए बनाया वीडिओ
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ममरेजपुर बीती रात प्रेमी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व मृतक ने मोबाइल में प्रेमिका के पिता व भाईयों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार ममरेजपुर गांव निवासी रमेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र नयन कैथल ने बीती रात ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे पहले उसने मोबाइल में प्रेमिका के भाई पिता व परिजनो पर प्रताडित करने आरोप लगाने के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के दादा ने बताया कि मरने से पूर्व उसने अपने मोबाइल में वीडिओं रिकार्ड कर वीडीओ में बताया कि प्रेमिका का भाई जावेद, पिता असलम व उसके परिजनो ने उसे प्रताडित किया। यह भी बताया कि तीन से प्रेमिका मृतक सम्पर्क में थी। घटना से पूर्व उसे मारापीटा था प्रेमिका के दूर होने के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है। हालाकि अखबार वायरल वीडिओ की पुष्टी नहीं करता है। मृतक के दादा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जावेद व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देगा।
