– गैर बिरादरी के चलते प्रेमी से शादी से किया था इंकार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शादी से इंकार कर देने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिससे प्रेमिका की मौत हो गयी। उधर हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले कि सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी मुराइनटोला निवासी सुनीत कुमार कोरी की 22 वर्षीय पुत्री किरन वर्मा चैराहा स्थित ब्यूटी पार्लर गोल्डेन टच में काम करती थी। इसी बीच उसका प्रेम प्रसंग रवि चैरसिया से हो गया। चैरसिया पान मसाले की सप्लाई करता है। दोनों के बीच काफी नजदीकियां बन गयी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शरीरिक शोषण करता था। इसकी भनक जब रवि की मां को लगी तो उसने किरन को काफी बेइज्जत किया यहीं पुत्र को भी डाटा गैर बिरादरी होने के कारण शादी से इंकार कर दिया। युवती ने जब प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो वह भी साफ मुकर गया। इसके बाद क्या था, प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर मौके पर ही गिर गयी। प्रेमी ने उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां हालत ठीक न होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया। उधर मृतक के परिजनों को जब जानकारी हुयी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि जाति एक न होने पर प्रेमी की मां ने किरन के साथ अभ्रदता किया जिसको वह सहन न कर सकी और घटना को अंजाम दे दिया।
