filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

बसपा की बैठक में शामिल होने वाले लोग व अतिथि।
– बाबा साहब की जयंती पर स्मारक स्थल लखनऊ जाएंगे कार्यकर्ता
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज सतीश जाटव उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री जाटव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित स्मारक स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर रही तथा सभी वर्गों को न्याय मिला। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी छोड़कर करीब दो दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में बाबू सिंह, सुरेंद्र प्रधान, सुरेश लोधी, रामप्रताप लोधी, मुट्टू प्रजापति, शिवकुमार पाल, अवधेश यादव, छोटेलाल मौर्य और शैलेश लोधी सहित कई लोग प्रमुख रहे। सभी ने बसपा की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताया। इस अवसर पर जिला महासचिव सूर्य भवन फौजी, जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, बाराती लाल निषाद, अरविन्द कुमार चैधरी (प्रभारी), सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, मनोज गौतम, गुलशन गौतम, गौतम राव, सूरजपाल गौतम, रोशन गौतम, सुनील गौतम, कमलेश गौतम, मुन्नालाल गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now