मृतकों की फाइल फोटो।
– चार युवकों की मौत से परिवारों में छाया मातम

CITY NEWS FATEHPUR
बहुआ, फतेहपुर(CNF)। तेज रफ्तार बाइक सवारों की ओवरटेक करने की चक्कर में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार बीच सड़क में गिर गए और पीछे से आ रहे डंपर ने दो लोगों कुचल दिया जिससे दो दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे की गाजीपुर सीएचसी में मौत हुई और चैथे दोस्त ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार मौतें होने परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी सुखराज पाल का पुत्र उमेश पाल (25) अपने दोस्तों सिधाव निवासी आकाश यादव (20) पुत्र धर्मपाल यादव, सौरभ द्विवेदी (18) पुत्रगण भैयालाल और बिंदकी कोतवाली के दुगरेई गांव निवासी गजराज पाल उर्फ पिंटू (22) पुत्र रामसनेही दो बाईकों में सवार होकर बहुआ कस्बे निमंत्रण में आए थे और रात साढ़े 10 बजे निमंत्रण करके दो बाइकों से वापस सिधाव लौट रहे थे। जैसे बहुआ कस्बे के मेवली मोड के पास बांदा टांडा हाइवे में पहुंचे और डंपर को ओवरटेक करके आगे निकलने लगे तो सामने से वाहन आ जाने से दोनों बाइक आपस में टकरा गई और बाइक सवार चारों दोस्त सड़क में गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने दो लोगों को कुचल दिया जिससे बाइक सवार गजराज पाल उर्फ पिंटू पुत्र रामसनेही निवासी दुगरेई थाना बिंदकी और सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल निवासी सिधाव की मौके पर मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दो दोस्तो को पुलिस ने एंबुलेंस से गाजीपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां आकाश यादव पुत्र धर्मपाल निवासी सिधाव की गाजीपुर सीएचसी में मौत हो गई और उमेश पाल पुत्र सुखराज पाल निवासी सिधाव की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चारो परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now