पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पुनस्र्थापना करते भाजपाई।
– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का हुआ पुनस्र्थापना कार्यक्रम
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से थरियांव तिराहे में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा का पुनस्र्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कल्याण सिंह सदैव संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति सहज स्नेहिल भाव रखते थे। उन्होंने प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल के नेताओं को घेरते हुए सवाल किए कि आज जो लोग पीडीए पीडिए का बेसुरा राग अलापते हैं। वह बाबू कल्याण सिंह की अन्तिम विदाई में भी नहीं पहुंचे क्या उनके पीडिए में बाबूजी नहीं आते थे। वह किस मुंह से समाज में यह बातें कह रहे हैं। हम सभी बाबूजी के विचारों को मानने वालों का संकल्प है कि देश प्रदेश में समाज में जातिवाद को बढ़ावा देने वालों को कभी भी सत्ता की चाभी नहीं दी जायेगी। वहीं प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबूजी हम सभी के लिए केवल एक महान नेता नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श, धैर्य का पाठ और धर्म पथ पर अडिग रहने का वैचारिक साहस हैं। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित बाबू कल्याण सिंह के जीवन से हमने सीखा है कि पद गौण और कर्तव्य सर्वाेपरि है। बाबूजी का त्याग, संकल्प और आपकी दृढ़ आस्था आज भी हमें सत्य और धर्म के लिए अडिग रहने की शक्ति देती है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने सभी को पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन से सीखने की बात कहते हुए कहा कि कल्याण सिंह एक युग हैं, विचार हैं और हमारे संस्कारों की अमिट धरोहर हैं। सदैव हमारे हृदय, हमारी स्मृतियों और हमारे संकल्पों में जीवित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता माताबदल सिंह लोधी ने कहा कि रामभक्ति को जीवन, राष्ट्रधर्म को साधना और सुशासन को संस्कार बनाने वाले पद्म विभूषण की 94 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन वन्दन है। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, मनोज शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी मुखलाल पाल, माता बदल लोधी, जितेंद्र लोधी, रवीन्द्र पाल सिंह, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, प्रवीण सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, सुशीला मौर्या, मंजू शुक्ला, बच्चा तिवारी, पंकज त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, नितिन सिंह, शिवपूजन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव धीरू, आचार्य कमलेश योगी, राजेश सिंह जनसेवक, बृजेश लोधी, अभिषेक शुक्ला, कमल लोधी, धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now