अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
– अन्य पदों पर 53 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर)CNF)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के दस अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे व अंतिम दिन अलग-अलग संगठनों से अध्यक्ष व महामंत्री पद के दो-दो उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। अन्य पदों के लिए भी 53 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल करके चुनावी ताल ठोंकी।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। सामाजिक आदर्श अधिवक्ता संगठन से आलोक शर्मा ने अध्यक्ष व कुलदीप सिंह आर्य ने महामंत्री, व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्वसमाज अधिवक्ता संगठन से बाबू सिंह यादव ने अध्यक्ष व मो0 शाहजहां ने महामंत्री पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर देवनरायन तिवारी, कृष्ण कुमार, मंजुला राजपूत व छेदीलाल ने नामांकन दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र बाबू वर्मा, पंकज दीक्षित, पुष्पा देवी व गिरीश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, अजीत शर्मा, राजेश कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर लखन कुमार व रामस्वरूप ने नामांकन पत्र भरा। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर कु0 रकिया अय्यूब, शिवनरायन, श्याम व प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बौद्धप्रिय गौतम व चन्द्रशेखर ने ताल ठोंकी। वरिष्ठ सदस्य पद पर दयाराम कैथल, शिवकुमार, अमर सिंह, रामसनेही, विजय सिंह, मिथलेश गुप्ता, आनन्द, राकेश कुमार, नरायण दुबे, हृदयराम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, रामऔतार, सुनील कुमार, जितेन्द्र, प्रेमदास, रामस्वरूप अवस्थी, दीपचन्द्र, शिवकरन प्रसाद, अमर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह कनिष्ठ सदस्य पद पर गीता देवी, सरोज देवी, सिद्धार्थ सिंह, अविनाश राव, अरूण कुमार, सनत कुमार, संदीप कुमार श्रीमाली, रवी प्रताप सिंह, अनुज कुमार, आशुतोष कुमार, साविस्ता बानो, बाल गोविन्द, शिवशंकर, अर्चना गुप्ता व विकास यादव ने नामांकन पत्र भरा। उधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री व सहायक निर्वाचन अधिकारी हरवंश सचान, राहुल त्रिवेदी, अविनाश सिंह, विनय मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मो0 राशिद सिद्दीकी ने प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now