डीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष।
– शीतगृह में किराया निर्धारित करने व रात्रि में बिजली आपूर्ति करने की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शीतगृहों में भंडारित आलू का किराया निर्धारित करने के साथ ही गांव में रात्रि में बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष आलू का उत्पादन अधिक हुआ है इसलिए किसानों को आलू का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। मांग किया कि शीतगृह मालिकों को निर्देशित किया जाए कि भंडारित आलू का किराया दो सौ रूपए प्रति कुन्तल से ज्यादा न लिया जाए। इसके अलावा जनपद में किसानों के नलकूपों के लिए विद्युत विभाग द्वारा अलग से कृषि फीडर बनाए गए हैं। जिससे नलकूपों में सुबह छह बजे से सांय चार बजे तक यानी कुल दस घंटे विद्युत दी जाती है। जिले में सत्तर प्रतिशत किसान परिवार सहित चैबीस घंटे नलकूपों में ही रहते हैं। रात्रि में किसानों को नलकूपों में बिजली नहीं मिलती और अंधेरा रहता है। जिससे जंगली जानवरों, चोरों व अन्य खतरों से बचने के लिए एक या दो फेज में रोशनी के लिए रात्रि में बिजली दिलवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now