भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट करते महासभा के पदाधिकारी।
– राजेश यादव व नरेन्द्र यादव ने भेंट किया राधा-कृष्ण का चित्र
– किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यख एवं यूथ विंग प्रभारी चैधरी राजेश यादव के छोटे भाई नरेन्द्र यादव के आवास पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का आगमन हुआ। जहां उनका राधा-कृष्ण का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात किसानों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान किसानों की वर्तमान स्थिति, फसलों के दाम और कृषि से संबंधित समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। राकेश टिकैत ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही, वहीं चैधरी राजेश यादव ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों के हित में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रभारी चैधरी राजेश यादव ने राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। सपा नेत्री रत्नेश रत्ना, भूप सिंह यादव, नरसिंह यादव, अखिलेश मौर्य, वीरन यादव, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विवेक यादव, राजन यादव, प्रधान प्रतिनिधि यादव हरी ओम, प्रधान यशवंत सिंह यादव, राहुल यादव, महेंद्र सिंह यादव, पहलवान प्रधान छोटू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now