CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग दिल्ली दरबार के समीप रविवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल अपनी फाच्र्युनर गाड़ी से मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दिल्ली दरबार के समीप पहुंची तभी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें मलवां थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी हरिराम का 16 वर्षीय पुत्र विपिन, सीताराम का 17 वर्षीय पुत्र अभय व 19 वर्षीय अमित निवासी बेहटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now