CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय से रक्त की उपलब्धता हो जिसके लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सभी सदस्यों का प्रयास रहता है। रक्तकेंद्रो में हर रक्त समूह का रक्त उपलब्ध हो, जिसके लिए मरीज के तीमारदारों को परेशान न होने पड़े। संस्था के सदस्य समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। उसी कड़ी में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तीन सदस्यों भाजयुमो महामंत्री प्रसून तिवारी सहित तीन रक्तदाता दिग्विजय सिंह व अनिल मौर्य ने जरूरतमंद मरीजों के लिए मानस रक्तकेंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह व रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनुस, अर्पित, अंजली व अनामिका पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now