– एफआईआर दर्ज होने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरा में तीस वर्ष पूर्व आवास हेतु प्रधान द्वारा आवंटित की गई भूमि पर मकान निर्माण शुरू होते ही पारिवारिक लोगों ने खुन्नस खाकर पीड़ित के परिवार के साथ मारपीट की और जमीन उनको देने की धमकी दी। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे पीड़ित परेशान है।
जहांगीर नगर गहुरा निवासी अहमद पुत्र अग्नु ने एसपी को बताया कि वर्ष 1995 में वर्तमान प्रधान ने आवास हेतु भूमि आवंटित की थी। जिस पर उसका कच्चा निर्माण बना हुआ है। जिस पर वह काबिज है। आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण पक्का मकान नहीं बनवा पाया था। अब उसके बच्चे बड़े हो गए हैं और परदेस जाकर कमा रहे हैं। जिससे उसने उसी भूमि पर पक्का निर्माण शुरू कराया। जिससे खुन्नस खाकर पारिवारिक मंसूर, मसरूब, रियाज, इफ्तेखार ने लाठी-डण्डों से उसके व परिवार के साथ मारपीट की। जिससे सभी को गंभीर चोटे आई हैं। थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे वह बेहद परेशान है। पीड़ित ने एसपी से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
