– मां भी हुई घायल, केस दर्ज
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में मछली पकड़ रही एक दलित युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मछली पकड़ रही दलित युवती व उसकी मां के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक, राम प्रसाद पासवान की बेटी सुहानी देवी ससुर खदेरी नदी किनारे मछली पकड़ रही थी। इसी दौरान गांव का ही मोहम्मद आसिफ वहां पहुंचा और उसे मछली पकड़ने को लेकर भला-बुरा कहते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई सुहानी की मां को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। किशनपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now